फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूस कांड : हिरासत में फैजान की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कारतूस कांड : हिरासत में फैजान की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कारतूस कांड के आरोपी फैजान को शुक्रवार को लेकर दिल्ली पुलिस फिरोजाबाद लेकर पहुंची। यहां आरोपी की पहचान कराई जानी थी। इस बीच आरोपी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पुलिस उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

टूंडला जीआरपी द्वारा दो बदमाशों को सात सौ कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया था। इसके तार मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद के साथ अन्य जनपदों से जुड़े हुए है। इस बीच दिल्ली पुलिस द्वारा लाइनपार थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी निवासी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान कराने के लिए दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ लाइनपार थाना लेकर पहुंचे थे। यहां उन्होंने आमद भी कराई। पुलिस आरोपी फैजान की पहचान करती। इससे पूर्व उसकी हिरासत में तबीयत खराब हो गई। थानाध्यक्ष लाइनपार आजादपाल सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस एक आरोपी को लेकर आई थी। इसके बारे में कोई और जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें