फिरोजाबाद। चाणक्य फाउंडेशन एवं अन्य संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर कोरोना से मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंडल मार्च के दौरान चाणक्य फाउंडेशन सचिव डा. अखिलेश शर्मा ने साथियों के साथ सीएमओ ऑफिस में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर , कोरोना से मृत पार्षदों को श्रद्धांजलि दी गई। मोहल्ला श्रीनगर में चाणक्य फाउंडेशन के सचिव पंडित अखिलेश शर्मा, पवन तैनगुरिया, अभिनंदन मिश्रा, श्रीओम शर्मा, राम उपाध्याय, कौशल कौशल किशोर तैनगुरिया, रेहना में पंकज मिश्रा, नगला बरी से भानु उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, गांव कल्याण गढ़ी थाना नारखी से जीनत खान के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।
विवेक शर्मा, बोधश्रम पर सचिन जैन, चौकी गेट से मदन गोपाल बघेल, कश्मीरी गेट से मोहम्मद राशिद, उर्दू नगर से जमील भाई के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं नगला सौंठ में धर्म वीर सिंह, ओम कॉलोनी, मक्खनपुर में कृष्णकांत तिवारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। जैननगर , सरस्वती नगर, इंद्रानगर , किशन नगर, ओमनगर, नित्या एंक्लेव, लोहिया नगर, कैलाश नगर में भी कैंडल मार्च निकाली गई।