लॉकडाउन के दौरान सुभाष तिराहे से निकलती सरकारी बस के अंदर सेनेटाइज करती नगर निगम की टीम ओर बसों म?
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के बाद दिल्ली, गुड़गांव और गाजियाबाद सहित नोएडा में फंसे लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए शनिवार को दिल्ली शिकोहाबाद के लिए रोडवेज सेवा शुरू कर दी गई। इसके लिए शिकोहाबाद डिपो से 50 बसों को दिल्ली भेजा गया है। जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के साथ गुड़गांव में फंसे यात्रियों को उनके गृह जनपद तक पहुंचाने का काम करेगी।
हालांकि फर्रुखाबाद, मैनपुरी, कानपुर, लखनऊ आदि के लिए शनिवार को परिवहन सेवा शुरू नहीं की गई है। इस कारण कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी की ओर जाने वाले यात्रियों को अभी भी समस्या हो रही है।
एआरएम शिकोहाबाद डिपो राघवेंद्र कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर शिकोहाबाद डिपो से दिल्ली के लिए 50 बसों को भेजा गया है। इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के साथ गुड़गांव में फंसे यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया जा सके। यदि फिर से कोई शासन का आदेश आता है तो उसका पालन किया जाएगा।