फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कूलर में करंट आने से बीएससी के छात्र की मौत

Sat, 06 Jul 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। घर में चारपाई बिछाने के दौरान युवक को अचानक कूलर से करंट लग गया, जिससे वह अचेत हो गया। जिसे परिजन ने उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव दखिनारा निवासी कृष्णकांत (22) बीएससी का छात्र था। शुक्रवार सुबह सात बजे करीब वह घर में चारपाई बिछा रहा था। तभी अचानक घर में रखे हुए कूलर के संपर्क में वह आ गया। इससे उसको करंट लग गया। करंट लगने के चलते वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिला संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन जिंदा होने की उम्मीद में उसे ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद लेकर पहुंचे। यहां भी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार शोक में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें