Firozabad News: किशोर का शव मिलने के मामले में मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार की सुबह चार दिन से लापता किशोर का शव आलू के खेत में गड़ा मिला। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को खेत से खुदवाकर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। किशोर को गांव के ही दो युवक आलू गड़वाने की बात कहकर घर से लेकर गए थे।