फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक ही चिता पर जले पूर्व प्रधान दंपती के शव, हमेशा के लिए कब्र में सोया शिवांजल

Thu, 19 Nov 2026 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एक ही चिता पर जीवन का आखिरी सफर तय करते दंपती। स्रोत वीडियो ग्रैब - फोटो : एक ही चिता पर जीवन का आखिरी सफर तय करते दंपती। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
शिकोहाबाद/मक्खनपुर। शिकोहाबाद मंडी समिति के सामने कानपुर-फिरोजाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम हुए दोहरे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद बुधवार को दोनों पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। मक्खनपुर के किरथरा मोहम्मदपुर के तीन बार के पूर्व प्रधान रामवीर सिंह यादव (70) और उनकी पत्नी शांति देवी (65) साली के यहां शोक व्यक्त कर बाइक से लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह बड़े बेटे शिव कुमार ने खेत में एक ही चिता पर माता-पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इस हादसे को देखने के चक्कर में बाइक के आगे चल रहे ट्रक से टकराने वाले कक्षा 12 के छात्र व दो बहनों के इकलौते भाई शिवांजल की भी मौत हो गई, जबकि उसका सहपाठी अनुराग गंभीर रूप से घायल है। बुधवार सुबह शिवांजल का शव आवास-विकास कॉलोनी पहुंचा तो मां बेसुध हो गईं और बहनें अंकिता व नव्या भाई के शव से लिपटकर बिलख उठीं कि अब वे किसकी कलाई पर राखी बांधेंगी। इसके बाद परिजनों ने पैतृक गांव सिरहौला ले जाकर शिवांजल के शव को दफना दिया। दोहरे हादसे के संबंध में बुधवार शाम तक तक पीड़ित परिवारों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।


स्कूल में शोकसभा, गांव पहुंचकर स्टाफ ने बंधाया ढांढस
शिवांजल द एशियन स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। होनहार छात्र की असमय मौत की खबर पाकर विद्यालय निदेशक डॉ. राजेंद्र सिंह यादव ने बुधवार को स्कूल में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद विद्यालय का स्टाफ छात्र के पैतृक गांव सिरहौला पहुंचा और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन




मंगलवार को हाईवे पर हुई घटनाओं के मामले में अभी तक पुलिस के पास किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जयबिंद गुप्ता, सीओ शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें