बुधवार को टीटीजेड के मुद्दे पर हुई बैठक में मौजूद पीसीबी अधिकारी व उद्यमी। स्रोत:विभाग
- फोटो : बुधवार को टीटीजेड के मुद्दे पर हुई बैठक में मौजूद पीसीबी अधिकारी व उद्यमी। स्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। शहर के उद्यमी उत्पादन प्रक्रिया शुरू कराने को जरूरी टीटीजेड कमेटी का अनुमोदन हासिल करने के लिए मेरठ की संस्था का सहारा लेंगे। बुधवार को उद्योग विभाग में इस बाबत हुई बैठक महत्वपूर्ण बैठक में प्रतीक्षारत इकाइयों के मालिकान व उद्यमी मौजूद रहे।
बीते 16 नवंबर को मंडलायुक्त की अध्यक्षता वाली टीटीजेड की बैठक आगरा सभागार में हुई थी। बैठक के दौरान वर्ष 1995 को तय हुई 410 इकाइयों की सूची में फिरोजाबाद की इकाइयों के बारे में भी चर्चा हुई। इनमें से आठ इकाइयां नॉटिफाइड इंडस्ट्रीज एरिया में शिफ्टिंग एवं नेचुरल गैस आपूर्ति के लिए बीते 2015 से प्रतीक्षारत हैं। मंडलायुक्त के निर्देश पर बुधवार को उद्योग विभाग में एक बैठक हुई। नेचुरल गैस आपूर्ति एवं शिफ्टिंग को जरूरी आवेदन के मुद्दे पर हुई बैठक के दौरान नेचुरल गैस आपूर्ति को प्रतीक्षारत आठ इकाइयों के भागीदार एवं मालिकान मौजूद रहे। उपायुक्त उद्योग के अनुसार संबंधित इकाइयों को मेरठ की एक संस्था मैसर्स केके कंसल्टेंसी के माध्यम से ब्लॉक-1 प्रारूप पर आवेदन की सलाह दी गई। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भुवन चंद की ओर से इकाई संचालक व उद्यमियों को टीटीजेड के दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया। संचालन उपायुक्त उद्योग संध्या यादव ने किया।
इन इकाइयों के भागीदार-मालिकान रहे बैठक में मौजूद
केएस एक्सपोर्ट, बीकेजी ओवरसीज, आरके ओवरसीज, शुभम ओवरसीज, शिव इंजीनियरिंग वर्क्स, दीपक केमिकल, दीपक केमिकल, गुंजन पैकेजिंग उद्योग, शिल्पा इंडस्ट्रीज और एएम ओवरसीज आदि के प्रतिनिधि व वरिष्ठ उद्यमी व यूपीजीएमएस अध्यक्ष राजकुमार मित्तल भी मौजूद रहे।