टूंडला। शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह का जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन मजबूती पर बल देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
गुरुद्वारा में गुरुद्वारा कमेटी प्रधान मनप्रीत सिंह कीर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एटारोड पर स्वागत के दौरान जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, सुरेंद्र सावन झा, विकास पालीवाल, गोपाल कृष्ण सिंह, शिवशंकर शर्मा, प्रभंजन जैन उपस्थित रहे। मॉर्निंग वॉक ग्रुप के डॉ. ब्रजपाल पोनिया, संजय पचौरी, सोहनसिंह धाकरे, नरेंद्र कटियार, राजकुमार शर्मा मौजूद रहे। संवाद