फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौर्या के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपाई उत्साहित

Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
मौर्या के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपाई उत्साहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्या को सौंपे जाने से भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने कहा कि मौर्या के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी का मिशन 2017 पूरी तरह से सफल होगा।
विज्ञापन


 भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा ने कहा कि पार्टी ने पिछड़े वर्ग को तवज्जो देते हुए केशव देव मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इससे पार्टी में नए उत्साह का संचार होगा। पिछड़ी जाति के लोग तेजी से भाजपा से जुड़ेंगे। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता ने कहा भाजपा हर वर्ग को सम्मान देती है। पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू ने कहा पार्टी 2017 में अपना परचम फहराने का काम करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव ने कहा कि केशव मौर्या नई सोच के साथ कार्य करते हैं। इनकी कार्यप्रणाली से संगठन मजबूत होगा। हर्ष व्यक्त करने वालों में जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित, अनिल भारद्वाज, शिवमोहन श्रोत्रिय, नानक चंद्र अग्रवाल, पवन दीक्षित, अरविंद पचौरी, आनंद अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, प्रकाश भारद्वाज, राजीव पालीवाल कुक्कू, श्याम सिंह यादव, मंगल सिंह राठौर एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद बोहरे, पंकज अग्रवाल पिंकी चक, नमन बंसल, दीपक गुप्ता आदि प्रमुख रहे।

भाजपा नेताओं ने बांटी मिठाई
जसराना (ब्यूरो)। फूलपुर सांसद केशव प्रसाद मौर्या के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर स्थानीय नेताओं ने हर्ष जता मिष्ठान्न वितरित किया। हर्ष व्यक्त करने वालों में मानवेंद्र प्रताप सिंह, बृज क्षेत्र महामंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत, प्रो. केपी सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, डा. सत्यपाल राजपूत, राजीव गुप्ता, विकास राजपूत, रतनपाल चौहान आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें