फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने पुलिस की मदद गौवंश कराए मुक्त

Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
भाजपाईयों ने पुलिस की मदद से गौवंश कराए मुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को मेटाडोर में भरकर ले जाए जा रहे गौवंश को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़वाकर मुक्त कराया है। पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर चालक व क्लीनर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं गौवंश को गौशाला भिजवाया है।
विज्ञापन


 भारतीय जनता पार्टी के पुष्पेंद्र पाल सिंह को जानकारी मिली कि एक लाल रंग की टाटा मेटाडोर में गौवंश को ले जाया जा रहा है। भाजपा नेता ने थाना नारखी पुलिस को सूचना देते हुए साथियों  विनोद पाल सिंह, दिनेश पाल सिंह, सतीश दिवाकर, महावीर सिंह बघेल, विजय यादव को साथ लेकर मेटाडोर की घेराबंदी कर दी। मेटाडोर जैसे ही रिजावली चौराहे पर पहुंची तभी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सहयोग से रोक लिया। मेटाडोर चालक ने रुकते ही भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने चालक व क्लीनर को दबोच लिया। मेटाडोर में छह बछड़े, एक गाय व एक भैंस थी। पुलिस के मुताबिक गाय व भैंस की पर्ची थी, जिन्हें पचोखरा पैंठ से खरीदा गया था। जबकि बछड़ों की कोई पर्ची नहीं थी।  पुलिस ने मेटाडोर चालक वीटू पुत्र नत्थीलाल निवासी पृथ्वीपुर थाना पिलुआ, एटा व क्लीनर कमलेश पुत्र राजपाल निवासी वहत थाना पिलुआ, एटा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गाड़ी को सीज करते हुए पकड़े गए बछड़ों को गौशाला भिजवाया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें