फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडों के आयात पर रोक को निगरानी टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दूसरे जिलों और प्रांतों से मुर्गी के चूजे यानि बॉयलर एवं मुर्गी अंडों के आयात पर प्रभावी अंकुश के लिए जिला के पशु चिकित्सा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। विभागीय टीमों को अन्य जिलों से लगने वाली सीमाओं पर निगरानी के लिए तैनात किया है। टीमों ने मंगलवार को प्रतापपुर क्षेत्र में संचालित एक मुर्गी फार्म हाउस पर नमूना संकलन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कानपुर आदि जिलों में बर्ड फ्लू की आशंका प्रकट होने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम के निर्देश पर पशु चिकित्सा, वन विभाग के अलावा सिंचाई एवं जल निगम द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। नहरों व माइनरों में दिखने वाले देशी व विदेशी पक्षियों की सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पड़ोसी जिलों एवं अन्य प्रांतों से आयात होने वाले बायलर एवं अंडों की रोकथाम के लिए कई स्थानों पर निगरानी टीमों की तैनाती की गई है। टीमों को मुर्गी आयात पर रोक के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी रामजी शुक्ला ने हाथवंत ब्लाक के ग्राम प्रतापपुर में संचालित पॉल्ट्री फार्म में रखे गए मुर्गी के चूजों के नमूना संकलित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें