फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सांड़ से टकराई,युवक की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मौजूद मृतक पवन कुमार के परिजन। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/सिरसागंज। थाना सिरसागंज के मल्हापुर के समीप बाइक सांड़ से टकरा गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में लाए। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के आंबेडकर पार्क सैलई निवासी पवन कुमार (24) पुत्र सतीश चंद्र सोमवार सुबह अपनी पत्नी रश्मि देवी की दवा लेने के लिए बाइक से इटावा गया था। शाम को दवा लेने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। उसकी बाइक हाइवे स्थित सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मल्हापुर के समीप पहुंची थी। तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक सांड़ आ जाने से वह टकरा गया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल पवन को शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। पवन की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें