फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दूल्हा-दुल्हन की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

Wed, 05 Nov 2025 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी के बंधन में बंधने वाले जोड़ों को स्मार्ट बनने की जरूरत होगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजमती ने स्पष्ट किया है कि योजना के कार्यक्रम स्थल पर वर एवं वधू दोनों की आधार बेस्ड बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। यह फैसला शादी समारोह में होने वाली धांधली को रोकने और केवल पात्र जोड़ों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उन सभी जोड़ों को सूचित किया है जिन्होंने योजना के तहत पंजीकरण कराया है या इच्छुक हैं, कि वे अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। जिन जोड़ों के आधार कार्ड में बाल्यावस्था की या बहुत पुरानी फोटो लगी है, और जिन्होंने अपना बायोमैट्रिक अपडेट नहीं कराया है, वे तत्काल इसे करा लें। राजमती ने बताया कि यह निर्देश इसलिए दिया गया है ताकि बायोमैट्रिक एवं फेस स्कैनिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। यदि बायोमैट्रिक मैच नहीं होता है, तो पंजीकरण के बावजूद शादी की प्रक्रिया में समस्या आ सकती है। इस नई व्यवस्था से यह सुनिश्चित होगा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ सही और वास्तविक लाभार्थियों को ही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें