फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव में नतीजों से निराश हुए बीजेपी नेता

Sun, 08 Nov 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी लहर के सहारे लोकसभा में बहुमत पाने वाली भाजपा को बिहार चुनावों में मुंह की खानी पड़ी है। मिशन 2017 को भी झटका लगा। जिले से भाजपा के लिए कई नेता बिहार प्रचार करने गए थे। सवालों पर वह खामोश हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस व अन्य दलों में खुशी है। उन्होंने मिष्ठान वितरित कर हर्ष जताया।
विज्ञापन

 बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी की करारी हार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को झटका दिया है तो कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर खुशी है। बिहार का चुनाव परिणाम जानने के लिए लोग सुबह से ही टीवी चिपके रहे तो कुछ युवा इंटरनेट पोर्टल से जानकारी लेते रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर  तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद राजबब्बर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने घमंडी मोदी को जवाब देकर जता दिया है कि भाजपा की असहिष्णुता की नीति देश को मंजूर नहीं है। प्रदेश सचिव शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि यह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की दूरदर्शिता की जीत है। हाजी सईद पटेल, सतीश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि बिहार की जीत से यह सिद्ध हो गया है कि संघ परिवार का सांप्रदायिक कार्ड जनता को मंजूर नहीं है। हाजी नसीर अहमद, केशवदेव ने कहा कि बिहार का पिछड़ा अल्पसंख्यक और दलित का झुकाव कह रहा है कि मोदी अपनी मनमानी से बाज आएं और अपने नेताओं के बड़बोलेपन पर रोक लगाएं। सुरेंद्र नागर,  प्रेमशंकर शर्मा, उमाकांत पचौरी, लाला राइन, कुसुम सिंह, जहीर खाकसार, अजय  शर्मा, वशीर खान, नौशाद कुरैशी, केके जैन, संदीप तिवारी थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें