फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के बाद लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत: टूंडला से गुजरेंगी चार विशेष ट्रेनें

Tue, 17 Nov 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टूंडला। पूर्वांचल और बिहार में महापर्व छठ पूजा मनाकर वापस लौटने वाले नौकरीपेशा व अन्य यात्रियों की यात्रा को सरल व सुगम बनाने के लिए रेल प्रशासन ने चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया है, जिससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और टूंडला व आसपास के रेलयात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।
प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 05051 गोरखपुर-दिल्ली अनारक्षित विशेष ट्रेन गोरखपुर से 19 नवंबर को दोपहर 02:40 बजे चलकर अगले दिन तड़के 03:00 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं ट्रेन नंबर 05052 दिल्ली-गोरखपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 20 नवंबर देर रात 11:10 बजे दिल्ली से चलकर अगले दिन तड़के 04:25 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद गोरखपुर के लिए रवाना होगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 05053 छपरा-दिल्ली एकतरफा विशेष ट्रेन छपरा से 18 नवंबर को देर शाम 9 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 3 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद गाजियाबाद होकर दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05075 मऊ-बांद्रा टर्मिनस 18 नवंबर देर शाम 08:40 बजे मऊ से चलकर अगले दिन दोपहर 01:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद बांद्रा टर्मिनस के लिए रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 05017 गोरखपुर-उधना विशेष ट्रेन 18 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 07:35 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल होकर शाम 06:15 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद उधना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें