फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला: फायरिंग से एमपी रोड पर फैली दहशत, भाजपा नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

Tue, 17 Nov 2026 08:59 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गोलियों की आवाज सुनकर एमपी रोड के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हे।
विज्ञापन
फायरिंग से क्षेत्र में फैली दहशत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला नगर के व्यस्ततम एमपी रोड पर मंगलवार शाम आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। सरेराह हुई इस वारदात के बाद स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मामले में भाजपा नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे ने एक-दूसरे पर गोली चलाने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष आंशू चक ने बताया कि मंगलवार शाम 6:15 बजे करीब वह एमपी रोड स्थित एक दुकान पर खड़े होकर पेटीज खा रहे थे। इसी दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष रामबहादुर चक का बेटा राहुल चक अपने एक साथी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने पहले आंशू के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद राहुल चक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल ली और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। कुल तीन राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से दो हवाई फायर किए गए और एक गोली सीधे उनकी ओर निशाना साधकर दागी गई, जिसमें वह किसी तरह बच गए।

इधर, पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे राहुल चक ने बताया कि वह मोटर साइकिल से अपने एक साथी के साथ घर जा रहे थे। तभी वहां पहले से मौजूद आंशू चक ने 27 अक्तूबर को हुए विवाद को लेकर गाली-गलौज की तथा उनके ऊपर फायरिंग कर दी। उन्होंने बताा कि विगत दिनों दोनों में हुए विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। तब मामला थाने तक पहुंचा था, किंतु लोगों ने रफादफा करा दिया था। गोलियों की आवाज सुनकर एमपी रोड के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद बुलेट मोटरसाइकिल सवार मौके से घर चले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस हरकत में आ गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में भाजपा नेता आंशू चक ने पूर्व पालिकाध्यक्ष के बेटे व एक अन्य के विरुद्ध तहरीर दी है। एसपी सिटी  रविशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रकरण में जांच कराई जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएगा, उसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें