फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिरसागंज में धूमधाम से निकाली भीमराव आंबडेकर की शोभायात्रा

Wed, 30 Apr 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 सिरसागंज में धूम धाम से निकली बाबा साहब की शोभा यात्रा
विज्ञापन
सिरसागंज। बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में धूमधाम से उनके अनुयायियों ने नगर सिरसागंज में गाजेबाजे के साथ बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली। सिरसागंज नगर में बैंडबाजों के साथ आकर्षक झांकी और डोलों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

गानों की धुन पर युवा जमकर नाचते गाते नजर आये । शोभायात्रा नगर के अंबेडकर नगर के चौक से आरंभ हुई। पूर्व विधायक टूंडला शिव सिंह चक, समाजसेवी डा. गुरुदत्त सिंह, विपिन शिवहरे, पंडित सीताराम शर्मा, पूर्व चेयरमैन सरोज शर्मा, अभिषेक कठेरिया, मोनू कुशवाह, संदीप पाल, यशपाल दिवाकर आदि का स्वागत मनीष कुमार गौतम शोभायात्रा अध्यक्ष, अरुन भान उर्फ अंशू जाटव, हरीश, मनोज सभासद, राहुल गौतम आदि ने शाल व नीला साफा पहनाकर किया। शोभा यात्रा इटावा रोड से प्रारंभ होकर विजय चौक होते हुए मेन रोड, मियां बाजार होते हुए इटावा रोड पर जाकर समापन हुआ। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अनिवेश सिंह, थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें