आतंकवादी घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते पूर्व सैनिक एवं अन्य। सोर्स संवाद
शिकोहाबाद। पहलगांव में हुई आतंकी घटना के विरोध में भारतीय पूूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों ने मौन रखकर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने भारत सरकार से आतंकवादियों एवं उनके पनाहगार पाकिस्तान को सबक सिखाए जाने की मांग की।
कैंडल मार्च में पूर्व सैनिकों अपने हाथों में कैंडल और राष्ट्रध्वज लेकर स्टेशन रोड, नेहा गेस्ट हाउस, पालीवाल चौराहा, नारायण तिराहा होते हुए तहसील तिराहे के पास कोतवाली पर पहुंचे। यहां पहुंचकर पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांतलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि जिस प्रकार से पाक परस्त आतंकवादियों ने निर्दाेष पर्यटकों की हत्या की है। उसे पूर्व सैनिक बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम पूर्व सैनिकों में आज भी वही जुनून है कि बॉर्डर पर जाकर हत्यारों को सबक सिखा सकते हैं। भारत सरकार को आतंक के आका पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। जब तक आतंकियों को पनाह देने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी। तब तक देश में आतंक की घटना होती रहेंगी। ऐसे में आतंकियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर आरपी यादव, कैप्टन रविन्द्र सिंह, कैप्टन राजीव, कैप्टन राम नरेश, कैप्टन कौशल किशोर, दयाराम, राजेंद्र सिंह, मदन गोपाल, राजेश कुमार, एन यादव, नरेश सिंह, दिनेश सिंह, सुनील कुमार, सोपान सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।