फिरोजाबाद। न्यू बंबा बाईपास स्थित लक्ष्य फार्म हाउस पर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) शिक्षक मोर्चा की समीक्षा बैठक व होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेमंत यादव के नेतृत्व में संगठन ने बेसिक शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार की।
बैठक में विकास खंड एका के खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ लंबित जांच पर निर्णय न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कुलदीप यादव को एका ब्लॉक का प्रभारी नियुक्त करते हुए जल्द कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए। संगठन ने तय किया कि ब्लॉक स्तर की समस्याओं के लिए हर माह खंड शिक्षा अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान नागेश यादव, वीर नारायण और मनोज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।