मेला तीज में जलवा विखेरते गायक जस्सी गिल और बब्बल राय
- फोटो : मेला तीज में जलवा विखेरते गायक जस्सी गिल और बब्बल राय
सिरसागंज। मेला तीज महोत्सव में आयोजित पंजाबी नाइट में मशहूर गायक जस्सी गिल और बब्बल राय की जोड़ी ने अपनी गायकी और भांगड़े की थाप से धमाल मचा दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पूरा सिरसागंज मिनी पंजाब के रंग में रंगा नजर आया और हजारों युवा कलाकारों के गानों पर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने जन सांस्कृतिक परिषद के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव स्थानीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाते हैं और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
जैसे ही जस्सी गिल और बब्बल राय मंच पर आए, हजारों की भीड़ ने शोर और तालियों के साथ उनका स्वागत किया। जस्सी गिल ने जब अपने सुपरहिट गाने बापू जमींदार और बब्बल राय ने गिटार सिंह दा की तान छेड़ी, तो दर्शक अपनी कुर्सियों से उठकर नाचने पर मजबूर हो गए। युवाओं के साथ-साथ युवतियों और महिलाओं में भी इन कलाकारों को देखने के लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।
भीड़ का उत्साह देखकर जस्सी गिल भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद नहीं थी कि यूपी के इस शहर में पंजाबी गानों का इतना जबरदस्त क्रेज होगा, यहां की ऊर्जा वाकई कमाल की है।