फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उधार के रुपये मांगने पर पीटा, संघ नेता के पुत्र सहित नौ पर केस

Mon, 17 Feb 2025 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में आरएसएस नेता के पुत्र ने जानपहचान के युवक से पांच लाख रुपये ले लिए। रुपयों का तगादा करने पर आरोपी ने परिजन और साथियों के साथ पीड़ित के परिवार की पिटाई कर दी। झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर संघ नेता के पुत्र सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सरस्वती नगर निवासी ललित शर्मा ने बताया कि उनके परिवार का मनीष कटियार व उसके पिता आरएसएस नेता गोविंद कटियार निवासी सूर्य नगर बोधाश्रम के साथ पारिवारिक संबंध थे। 10 दिसंबर 2023 को पिता-पुत्र उनके घर पर आए और उनसे पांच लाख रुपये उधार मांगे। छह माह में आगरा नगर निगम से भुगतान मिलने पर देने की बात कही। इस पर उन्होंने फसल बेच कर 16 दिसंबर 2023 को पांच लाख रुपये उधार दे दिए। अप्रैल 2024 को गोविंद कटियार की मौत के दो महीने बाद मनीष से रुपये मांग तो वह टालमटोल करने लगा। बीते 10 अक्टूबर को बुलाने पर वह अपने पिता के साथ उसके घर गए तो मनीष, उसकी पत्नी अंकिता, मां रमा और पांच अन्य लोगों ने गाली गलौज की। 10 जनवरी की सुबह मनीष दो अज्ञात लोगों के साथ लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर उनके घर में घुस कर गाली गलौज की। और पीड़ित परिवार के लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें