हैदराबाद यूनीवर्सिटी में दलित शोध छात्र रोहित वेमुला की मौत के विरोध में डा.भीमराव अंबेडकर युवा विकास समिति ने एसआरके कालेज के बाहर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का पुतला फूंका। छात्रों ने कहा कि दलितों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं बंडारू के इस्तीफे की मांग की।
डा. भीमराव अंबेडकर युवा विकास समिति ने दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत के विरोध में जुलूस निकाला। अंबेडकर महाविद्यालय नगला करन सिंह से जुलूस शुरू होकर छात्र नारेबाजी करते हुए एसआरके कालेज पर पहुंचे। यहां गेट पर बंडारू दत्तात्रेय का पुतला फूंका। जितेंद्र सिंह ने कहा कि रोहित ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है। हैदराबाद के एबीबीपी के पदाधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। राकेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बंडारू दत्तात्रेय के इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन करने वालों में कुलदीप जाटव, केडी जाटव, सतेंद्र कुमार, अभिषेक सिंह, डा. केपी सिंह, ब्रज नंदन, दीपक कुमार, अनिल चौधरी, सुमित कुमार, वीरेंद्र सुमन, पवन कुमार जाटव, केडी जाटव, पंकज पावेल आदि शामिल थे। उधर, अनुसूचित जाति जनजाति युवा छात्र मोर्चा के मंडल सचिव वेद प्रकाश गौतम, गौरव जाटव ने हैदराबाद में छात्र की हत्या किए जाने पर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ जनता को गुमराह कर रही है। इस दौरान ठाकुर गुलाब सिंह कुशवाह, वीरेंद्र सुमन, सोनू कुमार, दिनेश जाटव, सुशील जाटव, मोनू, उपेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत कुमार, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। बसपा जिलाध्यक्ष सालिग सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, सत्ते कुमार, सूरज किरन सच्चिदानंद, जयंती प्रसाद अंबेश, मनोज कुमार, दिनेशचंद्र जाटव ने दलित छात्र की हत्या पर रोष व्यक्त किया है।