गांव गढ़ी हर्राय में राशन विक्रेता की मनमानी के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने तहसील में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर कम मात्रा में राशन देने एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। एसडीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
गांव गढ़ी हर्राय के दर्जनों लोग तहसील पहुंच गए। ग्रामीणों ने राशन डीलर सतीश चंद्र पर मनमानी करने और उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कोटा निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि राशन डीलर मात्रा से कम राशन दे रहा है, यही नहीं मिट्टी का तेल भी कम मात्रा में दिया जा रहा है। नए राशन कार्ड बनवाने की कहने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे सभी ग्रामीणों को राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि इसकी शिकायत पूर्व में जिलाधिकारी से भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हंगामा बढ़ता देख एसडीएम डा. पंकज वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन कि राशन डीलर की जांच कराई जाएगी। यदि डीलर दोषी पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में ध्रुव सिंह, फूलश्री, नेम सिंह, अजीत, ऊषा, ओमप्रताप, भान सिंह, हंबीर सिंह, बिजेंद्र सिंह कांता देवी, मुकेश कुमार, चिरंजीलाल, भूरी देवी, कायम सिंह, गजेन्द्र सिंह, रेखा, कमलेश, सोनू, पूरन सिंह, रिंकू सिंह, तालेवर सिंह, पार्वती, बृृजेश देवी, छोटेलाल, प्रेमा देवी, जगदीश आदि प्रमुख हैं।