फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विवाह रुकवाया
विज्ञापन

- दो सगी बहनों की हरियाणा से आई थी बरात, एक की हुई शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। खैरगढ़ थाने की पुलिस ने सोमवार रात लालई गांव में बाल विवाह रुकवा दिया। महिला पुलिस ने किशोरी को मंगलवार को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) के सामने पेश किया। समिति ने किशोरी के बालिग होने तक उसकी शादी न करने के आदेश उसके घरवालों को दिए।
विज्ञापन

गांव में दो सगी बहनों की बरात सोमवार रात हरियाणा के रोहतक से आई थी। स्वागत के दौरान दोनों बहनों में से एक के नाबालिग होने की सूचना पर खैरगढ़ थाने की पुलिस शादी समारोह स्थल पर पहुंची। दोनों बहनों का आधार कार्ड देखा। इंस्पेक्टर विनय कुमार भारद्वाज ने बताया कि आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि के अनुसार एक लड़की बालिग और दूसरी नाबालिग मिली। युवती की शादी कर बरात हरियाणा लौट गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाल कल्याण समिति ने नाबालिग की शादी न करने के आदेश उसके स्वजन को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें