फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सतर्कता की बैठक में गूंजा बिजली-पानी संकट 

Sat, 30 Apr 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते सांसद एवं अन्य
विज्ञापन
जिला सतर्कता व निगरानी समिति की बैठक में पानी एवं बिजली का मुद्दा छाया रहा। शिकायतों पर सांसद अक्षय यादव के तेवर तल्ख नजर आए। विधायकों की ओर से पेयजल टंकियां बंद होने, विभाग द्वारा ध्यान नहीं देने की बात कही तो सांसद ने डीएम निधि केसरवानी को निर्देश दिए कि पिछले चार वर्ष में स्थापित टंकियां यदि चालू नहीं हो सकी है तो जांच कराएं। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। गांवों की विद्युतीकरण और ट्रांसफार्मर लगाने में देरी पर भी सांसद नाराज दिखे। 
विज्ञापन

 कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सांसद अक्षय यादव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में पीडी डीआरडीए सर्वेशचंद्र यादव ने मनरेगा योजना की तेज गति से काम की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण अंचल में बने इंदिरा आवास, स्वयं सहायता समूहों के गठन जोर दिया। नगर विधायक मनीष असीजा, एमएलसी, सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव, शिकोहाबाद विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने चूड़ी का काम करने वाली महिलाओं को शामिल कर समूह बनाने पर जोर दिया। डीएम ने खुद प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। पीएमजीएसवाई योजना के तहत सड़कों का काम खराब होने पर सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू एवं शिकोहाबाद विधायक ओम प्रकाश वर्मा ने कहा यह काम प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। इस पर एक्सईएन केसी यादव ने मई के अंत तक सड़कों का काम पूरा कराने का भरोसा दिलाया। विधायक जसराना रामवीर यादव और ब्लाक प्रमुख ने टंकियों के हाल खराब होने की जानकारी दी। सांसद ने स्पष्ट कहा कि वह पिछले पांच वर्षों में करोड़ों की लागत से बनी टंकियां चालू हुई अथवा नहीं, जांच कराएं। 
यदि टंकियां चालू नहीं हुई हैं तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हैंडपंपों के रीबोर कराने, टीटीएसपी के चालू कराने पर जोर दिया। विद्युतीकरण कराने के दौरान कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने पर एमएलसी ने नाराजगी जाहिर की। अंत में सांसद अक्षय यादव जिले के अफसरों को विकास कार्य सही ढंग से कराने पर जोर दिया। एडीएम कर्मेंद्र सिंह, डीडीओ आरकेराम, डीडी कृषि प्रसार डीपी सिंह, डीएचओ बलजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, ब्लाक प्रमुख रामपाल यादव, राजकुमार राठौर, अंकित जैन, आदर्श यादव धन्नू सभी बीडीओ, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन


सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी टंकी हैंडओवर 
डीएम निधि केसरवानी ने कहा अब जलनिगम की कोई भी पेयजल टंकी सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी की निगरानी के बिना ग्राम पंचायत को हस्तांतरण नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले अधिकांश टंकियां सिर्फ प्रधान के हस्ताक्षर पर पंचायतों के हवाले कर दी गई हैं। 


 एक भी टंकी सुचारु मिली तो दे दूंगा इस्तीफा 
 पेयजल टंकियों के संबंध में विधायक सिरसागंज हरिओम यादव ने कहा कि जिले में पानी का घोर संकट है। पानी की टंकियां खराब है। निष्पक्ष जांच कराई जाए यदि एक भी टंकी सुचारु मिली तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें