फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बिजली जोड़ने गए एसडीओ और जेई को ग्रामीणों ने पीटा, अभिलेख फाड़े

Wed, 05 Aug 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। तहसील क्षेत्र के गांव गढ़िया में विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने पहुंचे उपखंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) के साथ अराजकों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोपियों ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ डाले। पुलिस ने जेई की तहरीर पर एका थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरी ओर बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया।
विज्ञापन


गढ़िया और प्रसादपुर गांव के लिए एक ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जेई देशदीपक बघेल का आरोप है कि आरोपी प्रदीप परमार, अर्चित, सुधीर, विकास और दुर्गपाल आदि ने गढ़िया गांव की बिजली आपूर्ति काट दी थी। ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलने पर एसडीओ फरिहा अभिषेक सिंह के साथ वह मौके पर पहुंचे थे और लाइन जोड़ने का प्रयास करने लगे। लाइन जोड़ते समय प्रदीप परमार, अर्चित, सुधीर, विकास और दुर्गपाल आदि ने विद्युत निगम की टीम पर हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए अभिलेख फाड़ दिए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और टीम को सुरक्षित बाहर निकालकर एका थाने लाया गया। दूसरी ओर गढ़िया गांव के लोग विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण आक्रोशित होकर रामबाबू, रामकिशोर, नेतराम, शंकरलाल और श्यामबाबू के नेतृत्व में एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा और गांव के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।



प्रसादपुर के कुछ लोगों ने गढ़िया गांव की लाइट काट दी थी। लाइन जुड़वाने के दौरान टीम के साथ अभद्रता व मारपीट की गई और सरकारी कागज फाड़े गए। एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन


- अभिषेक सिंह, एसडीओ, फरिहा


विद्युत टीम से मारपीट का मामला संज्ञान में आते ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। बिजलीघर की कटवाई गई लाइट को सुचारु कराया गया है। किसी को भी कानून हाथ में लेने या अव्यवस्था फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


- प्रेमप्रकाश पांडेय, सीओ जसराना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें