फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी भर्ती: चयन सूची पर उठे सवाल, विभाग को मिलीं 100 से ज़्यादा शिकायतें

Sun, 29 Jun 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में 345 रिक्त आंगनबाड़ी पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जा रही है। विभाग ने 157 पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है, लेकिन इसके साथ ही शिकायतों का अंबार लग गया है। अब तक विभाग को करीब सौ से ज़्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन


फिरोजाबाद शहर प्रथम, द्वितीय, एका, कोटला और जसराना परियोजनाओं की चयन सूची अभी जारी होना बाकी है। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने फिरोजाबाद ग्रामीण, शिकोहाबाद, टूंडला, मदनपुर, खैरगढ़ और अरांव परियोजना के आवेदकों में से 157 का चयन कर सूची जारी की थी।

शिकायत करने वालों में वे महिलाएं शामिल हैं जिनका चयन नहीं हो पाया। उनका आरोप है कि आर्थिक रूप से संपन्न महिलाओं का चयन किया गया है, जबकि उनकी अनदेखी हुई है। कई ने मेरिट पर सवाल उठाए हैं, तो कुछ ने आय अधिक होने के बावजूद गरीबी का प्रमाण पत्र लगाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं में विधवा और दिव्यांग महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डीपीओ केशरीनंदन तिवारी का कहना है कि चयन सूची मेरिट के आधार पर जारी की गई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है और शेष परियोजनाओं की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें