फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने के साथ बरती सतर्कता, बची लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टीका लगवाने के साथ बरती सतर्कता, बची लोगों की जान
विज्ञापन

- योगाचार्य के मुताबिक, नियमित योग और खानपान का भी असर संक्रमण रोकने में रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना ने जब दस्तक दी तो हर कोई अंजान था। जब पहली लहर में लोग कोरोना की चपेट में आने लगे तो हर कोई भयभीत होने लगा। टीकाकरण शुरू हुआ तो धीरे-धीरे लोग इसके प्रति जागरूक हुए। इसका असर भी दूसरी और तीसरी लहर में दिखा। इस दौरान कोरोना संक्रमण होने के बाद भी अधिक लोग स्वस्थ हुए। तीसरी लहर में संक्रमित लोगों के साथ ही मौत भी कम हुई।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पहली लहर के दौरान वैक्सीनेशन करवाने वालों की संख्या कम रही। जैसे ही कोविड की दूसरी लहर ने दस्तक दी तो मेडिकल कॉलेज, उसायनी सीएचसी, टूंडला सीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन कराने के लिए लोगों की लंबी कतार दिखनी शुरू हो गई थी। यही नहीं कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद लोगों ने खान-पान पर ध्यान देना शुरू कर दिया। जब लोगों ने पौष्टिक खाना खाया तो कमजोरी से होने वाली बीमारियां दूर हो गईं। वहीं योग पर भी लोगों ने ध्यान लगाया। ऐसे में स्वस्थ होने की गति बढ़ी। योगाचार्य अंकित वर्मा ने बताते हैं कि बड़ी संख्या में लॉकडाउन से ही नियमित योग करना शुरू कर दिया, खान-पान ध्यान दिया तो काफी सुधार हो गया।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति
जनपद में अब तक 2081844 लाभार्थियों ने वैक्सीन की पहली और 15, 40576 ने दूसरी डोज लगवाई है। बूस्टर डोज 25775 लोगों ने लगवाई है। 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों ने 2687 पहली डोज, 15 से 17 आयुवर्ग किशोरों में 2,02,779 ने, 18 से 44 आयुवर्ग के 23,02,484 और 7,52,943 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है।
- मुझे शुगर की बीमारी थी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की डोज काफी कारगर साबित हुई है। वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सभी को वैक्सीनेशन करवाना चाहिए ताकि सभी का स्वास्थ्य बेहतर हो सके।
उमेेश यादव, आर्यनगर
---
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जागरूक नागरिक होने के नाते वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया है। मुझे भी कोरोना हुआ था, मगर टीकाकरण लगवाने के कारण मैं घर पर ही ठीक हो गया।
विज्ञापन

- जितेंद्र कुमार, हिमांयूपुर
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन कारगर साबित हुई है। वैक्सीनेशन के बाद रोगप्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में आया कि जिन लोगों के वैक्सीन लगी थी, वे घर पर ही ठीक हो गए। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई, उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी।
- डॉ. दिनेश प्रेमी, सीएमओ
लहरवार कोरोना संक्रमित और स्वस्थ हुए लोग
लहर मरीज मौत स्वस्थ
पहली लहर अप्रैल 2020 - 3500 - 65 - 3435
दूसरी लहर अक्तबूर 2021 - 4500 - 70 - 4430
तीसरी लहर नवंबर 2021 - 2700 - 01 - 2699
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें