फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट, अस्पतालों में पलंग आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अयोध्या मामले की सुनवाई को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर रहा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच कराई गई। साथ ही अन्य कार्यों में लगे एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ को सीएचसी पर निगरानी के लिए लगाया गया। एंबुलेंस के तैनाती के लिए प्वाइंट निर्धारित कर दिए गए। यह अलर्ट आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

अयोध्या मामले में शनिवार को फैसला आना था। ऐसे में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए। जिला अस्पताल, शिकोहाबाद के संयुक्त अस्पताल में 20 पलंग आरक्षित करा दिए गए। सीएचसी एवं पीएचसी पर भी पांच-पांच पलंगों को आरक्षित कर दिया। वहीं, सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्टाफ की उपस्थिति की भी जांच कराई। सीएमओ ने सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ एवं सभी नोडल की भी ड्यूटी लगाई।
यह अलर्ट आगे भी जारी रहेगा। सभी चिकित्सकों की निर्देश दिए गए हैं यदि अगर कोई मरीज आए तो बिना लापरवाही इलाज दें। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को भी अलर्ट कर दिया कि कॉल पर जल्द रिस्पांस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें