फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूडी कारीगरों-सेवायोजकों में गतिरोध दूर करने को बनी सहमति

विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! सहायक श्रमायुक्त कार्यलय में वार्ता के दौरान मौजूद चूड़ी श्रमिक व सेवायोजक - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। तीन दिन से चूड़ी छपाई श्रमिकों और सेवायोजकों के बीच चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए एएलसी कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। एएलसी कार्यालय में वार्ता के दौरान सेवायोजक पक्ष ने श्रमिकों की वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर अनुपालन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चूड़ी छपाई कामगार विगत तीन दिन से पांच रुपये प्रति तोड़ा मेहनताना में बढ़ोत्तरी एवं प्रति तोड़ा छपाई पर 12 चूड़ी फ्री देने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा चूड़ी छपाई कारीगरों के अर्जित मेहनताने में अवैध कटौती नहीं किये जाने की मांग प्रमुखता से उठाई जा रही थी। कार्य बहिष्कार को लेकर सहायक श्रमायुक्त ने मंगलवार को चूड़ी मजदूर सभा और सेवायोजक गोदाम स्वामियों की बैठक बुलाई।
दोनों पक्षों में वार्ता के बाद सेवायोजकों ने छपाई श्रमिकों की वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूरा कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सेवायोजक पक्ष की ओर से संजय गुप्ता, विनोद कुमार, सीताराम, भगवान दास गुप्ता और श्रमिक पक्ष से हाकिम सिंह निमोरिया, तनवीर, साकिब मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
चूड़ी छपाई श्रमिकों और सेवायोजक पक्ष ने वार्ता कर गतिरोध समाप्त करने का आश्वासन दिया है। चूड़ी छपाई कारीगर मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता से संतुष्ट हैं। चूड़ी छपाई कारीगरों ने बुधवार से कार्य सुचारु करने पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह सहायक श्रमायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें