फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट

Mon, 27 Jul 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। थाने चौकियों के साथ धार्मिक स्थल, रेलवे और बस स्टैंड, भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। डाग स्क्वायड के साथ सुबह से ही शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। थानेदारों के साथ पुलिस फोर्स दिन भर वाहनों की चेकिंग करता दिखाई दिया।
विज्ञापन

पंजाब की घटना के बाद सोमवार सुबह से ही जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सीओ सिटी राजेश चौधरी और कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ जामा मस्जिद के गेट पर चेकिंग की। चार पहिया वाहनों के साथ वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को चेक किया। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर डाग स्क्वायड के साथ चेकिंग की तो यात्रियों के सामान को खोलकर देखा गया। जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को चेक किया।

खुफिया विभाग भी रहा सक्रिय
सुहागनगरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खुफिया विभाग की टीम भी सक्रिय दिखाई दी। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ अपने सूत्रों को सुबह से ही अलर्ट कर दिया था।
विज्ञापन


फोर्स को देख खाली हुए फुटपाथ
आतंकी हमले के बाद पुलिस प्रशासन सुबह से ही अलर्ट था। दोपहर करीब एक बजे कोतवाल उत्तर पुलिस फोर्स के साथ जामा मस्जिद की ओर बढ़े तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। फुटपाथ पर रखे सामान को हटाने के साथ ही कुछ ने शटर गिराना शुरू कर दिए। इसको लेकर बाजार में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

टीवी पर लगी रही लोगों की नजरें
पंजाब की घटना के बाद लोगों की नजरें टीवी पर टिकी रहीं। दुकान हो अथवा चाय का होटल जहां पर टीवी चलती मिली लोगों के कदम ठहर से गए। लोग पंजाब पुलिस और सेना के जवानों द्वारा आतंकियों के खिलाफ की जाने वाली हर गतिविधि को ध्यान से देख रहे थे। उन लोगों के चेहरे पर दहशत भी झलक रही थी।

फरियादियों को भी किया गया चैक
सोमवार को थाने पहुंचने वाले फरियादियों को सघन चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। इसको लेकर फरियादी भी थाने के अंदर जाने से बचते दिखाई दिए।

रेलवे ट्रैक को सुरक्षा बड़ी
जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक के साथ स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। यात्रियों के साथ रेलवे परिसर में बने साइकिल स्टैंड पर खड़े वाहनों को चेक किया गया। यात्रियों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें