फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडएसओ सहित पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बृहस्पतिवार को जेडएसओ सहित पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की। यह कार्रवाई ककरऊ और बंबा बाईपास मार्ग पर निरीक्षण के दौरान संतोषजनक सफाई व्यवस्था नहीं मिलने पर की गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बृहस्पतिवार सुबह डेंगू प्रभावित क्षेत्र ककरऊ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लॉटों में संतोषजनक सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। सड़कों व गलियों में भी सफाई कार्य संतोषजनक नहीं था।
बंबा बाईपास मार्ग पर बंबा की पटरियों के आसपास भी साफ व्यवस्था ठीक नहीं मिली। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी सफाई व्यवस्था संतोषजनक न होने पर नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय इंस्पेक्टर और सुपरवाइजरों को फटकार लगाते हुए पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि जेडएसओ दलवीर सिंह, दो सेनेटरी इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के प्रति किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें