फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तत्कालीन एडीओ पंचायत सहित तीन को दी प्रतिकूल प्रवृष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही करने पर जिले के दो तत्कालीन एडीओ पंचायत एवं एक लिपिक को डीपीआरओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विज्ञापन

मदनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आरौंज के ग्रामीण ने व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण के लिए धनराशि का आवंटन अभी तक नहीं होने की शिकायत की थी। इस मामले की विभाग ने जांच कराई तो पंचायत सचिव ने शौचालय के स्थान पर हैंडपंप रीबोर युक्त नहीं होने की रिपोर्ट लगाकर डिस्क्लोज कर दिया। वहीं डडियामई निवासी शुभम जादौन ने गांव में साफ सफाई नहीं किए जाने की शिकायत की थी। टूंडला ब्लॉक की पमारी ग्राम पंचायत में अपात्र बताकर उसका नाम हटाने की शिकायत की थी। काफी पुरानी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने के कारण मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि यह शिकायतें तत्कालीन एडीओ पंचायत मदनपुर राजकुमार एवं तत्कालीन एडीओ पंचायत टूंडला लक्ष्मण सिंह के खिलाफ थी। उन्होंने मामले की जांच जिला स्तर पर कराई तो दोनों एडीओ पंचायत के साथ-साथ आईजीआरएस पोर्टल पटल को देखने वाले लिपिक अश्वनी देशमुख की लापरवाही सामने आई। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। डीपीआरओ ने कहा कि यह कार्रवाई तीनों की सर्विस बुक में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें