फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हैवानियत...किशोर के कपड़े उतारे, चिल्लाने पर घोंट दिया गला; फिर आधा घंटे लाश के साथ रहा हत्यारोपी

Tue, 15 Jul 2025 07:57 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

टूंडला में 13 वर्षीय किशोर का शव मिला था। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला में मेला देखने गए 13 वर्षीय किशोर की हत्या के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोलियां लगी हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी रवि  शंकर प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सुभाष चौराहे स्थिति पोस्ट ऑफिस के पास निर्माणाधीन दुकान की छत पर 13 वर्षीय किशोर का शव मिला था। मामले में पिता ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि बेटा कबाड़ा बीनने का काम करता था। वह बृहस्पतिवार की रात दोस्तों के साथ ठाकुर बीरीसिंह कॉलेज में लगे मेले को देखने गया था। सुबह उसकी हत्या की सूचना मिली थी। घटना के बाद एसएसपी सौरभ दीक्षित ने तीन टीमें गठित की थीं।
 

पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में 50 से अधिक कैमरे खंगाले गए। इसके बाद दीपक यादव निवासी सचिन विहार कॉलोनी एत्मादपुर, आगरा का नाम प्रकाश में आया था। बुधवार सुबह सूचना मिली कि दीपक छितरई मोहम्मदाबाद रोड पर छिपा है। पुलिस उसकी तलाश में चेकिंग कर रही थी। इस बीच संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस की फायरिंग में भाग रहे आरोपी दीपक के दोनों पैर में गोलियां लगीं और गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

 

2 जुलाई को ही जेल से बहार आया था
थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पांच साल जेल में बंद रहा है। 2 जुलाई को ही छूटकर आया था। पकड़े गए आरोपी पर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज हैं। आर्म्स एक्ट का मामला 2016 में जीआरपी आगरा फोर्ट ने दर्ज किया था। वहीं एनडीपीएस का मामला 2019 का है, जो थाना एत्मादपुर, आगरा में दर्ज है। वहीं तीसरा मुकद्दमा टूंडला में हत्या का दर्ज हुआ है। ।

 
विज्ञापन

कुकर्म में असफल होने पर की थी किशोर की गला घोंटकर हत्या
हत्यारोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि वह किशोर को बहलाकर सुनसान निर्माणाधीन दुकान में ले गया था। जहां उसने उसके कपड़े उतारते हुए उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। इस बीच वह चिल्लाने लगा तब उसने उसी की शर्ट से उसका गला घोंट दिया। हत्या करने के करीब आधे घंटे तक वह उसके शव के पास ही बैठा रहा, क्योंकि इस बीच दुकान के पास कुछ लोग आकर बैठ गए थे। उनके जाने के बाद ही वह वहां से गया।

ये भी पढ़ें-UP: फिरोजाबाद में ट्राॅमा सेंटर पर बवाल..तीमारदारों ने नर्स को पीटा, तोड़फोड़ की; स्टाफ ने ठप की इमरजेंसी सेवा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें