फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद में ट्राॅमा सेंटर पर बवाल..तीमारदारों ने नर्स को पीटा, तोड़फोड़ की; स्टाफ ने ठप की इमरजेंसी सेवा

Tue, 15 Jul 2025 07:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में ट्राॅमा सेंटर पर बवाल हो गया। तीमारदारों ने स्टाफ नर्स से मारपीट कर दी। सेंटर पर तोड़फोड़ की। इससे आक्रोशित स्टाफ ने इमरजेंसी सेवा ठप कर दी।
विज्ञापन
ट्राॅमा सेंटर में तोड़फोड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना उत्तर के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार को सड़क हादसे में घायल दंपती के उपचार के दौरान ही तीमारदारों ने चिकित्सकों से अभद्रता करने के साथ स्टाफ नर्स की पिटाई कर दी। अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की। गुस्साए स्टाफ ने इमरजेंसी का गेट बंदकर काम बंद कर दिया। जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट थाना पुलिस के साथ मौके पर आ गए। आधे घंटे तक उपचार न मिलने के कारण मरीज परेशान रहे। कार्रवाई के आश्वासन पर स्टाफ ने काम शुरू किया।
विज्ञापन


थाना बसई मोहम्मदपुर इलाके में बंटू और उसकी पत्नी लालो सड़क हादसे में घायल हो गए थे। दोनों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था। तभी तीमारदारों की भारी संख्या में भीड़ अस्पताल पहुंच गई। जहां तीमारदारों ने चिकित्सक के साथ अभद्रता शुरू कर दी। बीच-बचाव में आए स्टाफ नर्स चंचल की पिटाई कर दी। 

 
विज्ञापन

इसके बाद युवक को परिजन सरकारी ट्रॉमा सेंटर के स्ट्रेचर से ही प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर ले जाने लगे। जब सुरक्षाकर्मियों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी अभद्रता कर दी। गुस्साए स्वास्थ्यकर्मियों ने सरकारी ट्रॉमा सेंटर के गेट बंदकर सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया। इसके बाद जमकर नारेबाजी की गई। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, सीएमएस डा. नवीन जैन के अलावा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्यकर्मियों को शाम तक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी अपने-अपने काम पर वापस लौट गए। इस मामले में स्टाफ नर्स चंचल ने शिकायती पत्र थाना उत्तर पुलिस को दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-UP: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की माैत...घर में लाश छोड़कर भाग गए ससुरालीजन, चार महीने पहले हुई शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें