फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना टूंडला के टोल-टैक्स के पास हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। थाना मटसेना के इटौरा निवासी नरेंद्र सिंह(26)पुत्र महावीर सिंह जयपुर में काम करता है। वह जयपुर से ट्रेन से आगरा आने के बाद घर आने के लिए रोडवेज बस से घर आ रहा था। टूंडला के टोलटैक्स के पास बस में शुक्रवार को देररात अचानक ही धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन

इसके कारण बस चालक ने गाड़ी को साइड से खड़ा कर दिया था। यात्री नीचे उतरने लगे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक मालिक ने बस में टक्कर मार दी। इसमें नरेंद्र सिंह घायल हो गए थे।घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां उसकी दम तोड़ दिया। नरेंद्र के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें