फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Tue, 28 Oct 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला सैदा गांव में सोमवार सुबह एक युवक ने अपने घर में पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर उससे झूलकर आत्महत्या कर ली। युवक के परिजनों ने ससुरालियों पर डराने धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नगला सैंदा निवासी जमील खां ने बताया कि वह सुबह जब अपने बेटे बेटा शारून उर्फ शाहरुख के कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए। बेटे का शव छत के पंखे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जमील ने बताया कि बेटे को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने डराया और धमकाया था। दो दिन पूर्व बेटे की पत्नी को अपने साथ ले गए थे, जिसके चलते उसने यह घातक कदम उठाया। घटना के चलते शाहरुख के परिजनों के रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शाहरुख के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा। थाना प्रभारी वैभव प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें