फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तमंचा फैक्टरी चलाने के दोषी को 10 साल का कारावास

Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एडीजे विशेष एफटीसी-2 विमल वर्मा की कोर्ट ने तमंचा फैक्टरी संचालित करने के आरोपी को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले नगला सिंघी थानाक्षेत्र में 31 जनवरी 2022 को तत्कालीन थानाध्यक्ष नितिन कुमार त्यागी चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि धीरपुरा चौराहे से तीन किलोमीटर अंदर जंगल में अवैध तमंचा फैक्टरी संचालित हो रही है।पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके नितिन कुमार निवासी धीरपुरा, नगला सिंघी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सात तमंचे और एक देशी रिवाल्वर बरामद हुई थी। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर नितिन कुमार को दोषी पाया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि दोषी अर्थदंड अदा नहीं करता है, तो उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें