फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सरकारी ट्रॉमा सेंटर में दरोगा के तीमारदार और महिला स्टॉफ में जमकर हाथापाई

Fri, 28 Nov 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ - फोटो : सरकारी ट्रामा सेंटर में महिला स्टाफ से झगड़ता युवक। वीडियो ग्रैफ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई। इलाज करा रहे एक घायल मरीज के तीमारदार और अस्पताल के स्टॉफ, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल थीं, उनके बीच तीखी बहस हाथापाई में बदल गई। इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


नोयडा में तैनात दरोगा विपिन बघेल के पिता सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल लाया गया था। दोपहर तीन बजे के करीब मरीज के तीमारदार, जिनमें दरोगा भी शामिल थे। उनका इलाज को लेकर अस्पताल के स्टॉफ से विवाद हो गया। यह कहासुनी थोड़ी ही देर में इतनी बढ़ गई कि तीमारदारों ने अस्पताल की महिला स्टॉफ के साथ हाथापाई कर दी, जिसके बाद ट्रामा सेंटर में जमकर हंगामा खड़ा हो गया।



वीडियो वायरल, महिला स्टॉफ में आक्रोश

हंगामे के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट से आक्रोशित महिला कर्मचारियों ने दरोगा सहित उनके परिजन पर अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। हंगामे और अफरा-तफरी के माहौल के बीच अस्पताल के स्टॉफ में भारी आक्रोश पनप गया था। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन




रेफर कराना चाहते थे मरीज को

सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि विवाद मुख्य रूप से इसलिए हुआ क्योंकि तीमारदार मरीज को रेफर कराना चाहते थे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था और मामले को सुलझा लिया गया है।



विरोध में स्टाफ का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

इस घटना से अस्पताल स्टॉफ में भारी आक्रोश फैल गया। न्याय और सुरक्षा की मांग करते हुए पूरा स्टाफ काम छोड़कर ट्रामा सेंटर के बाहर आकर खड़ा हो गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और धरने की चेतावनी दे दी। स्टाफ के अचानक काम बंद कर देने से ट्रामा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों का उपचार लगभग ठप हो गया। सीएमएस ने आक्रोशित स्टॉफ से मुलाकात की और उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद स्टॉफ शांत हुआ और मरीजों की परेशानी को देखते हुए वापस अपने काम पर लौट आया। स्टॉफ ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उनके साथ ऐसी अभद्रता या मारपीट की घटना होती है, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें