फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गल्ला मंडी में वेल्डिंग की चिंगारी से आढ़त पर लगी आग

Thu, 28 May 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के रैन बसेरा में लगी आग बुझाते लोग संवाद - फोटो : टूंडला के रैन बसेरा में लगी आग बुझाते लोग संवाद
विज्ञापन
टूंडला। एटा रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी समिति में बुधवार दोपहर वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से एक आढ़त पर आग लग गई। नगर के एटा रोड निवासी संतोष अग्रवाल की मंडी परिसर में रवि ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है, जहां तेज धूप से बचाव के लिए लोहे के एंगल पर टीनशेड डलवाने का काम चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी नीचे रखे टाट के बोरों के बंडलों पर जा गिरी, जिससे वहां अचानक भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

आढ़तिया संतोष अग्रवाल ने बताया कि वेल्डिंग स्थल के ठीक नीचे टाट की बोरियों के 15 बंडल रखे थे, जो इस आग की चपेट में आ गए और इससे लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग देखकर मंडी में खलबली मच गई, लेकिन वहां काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 20 मिनट के कड़े प्रयास के बाद पानी डालकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना पर मंडी सचिव प्रदीप सारस्वत भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं मंडी प्रशासन ने व्यापारियों से ऐसे काम कराते समय पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें