फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एक्सप्रेस-वे से वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, नौ घायल

Thu, 28 May 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। अन्य घायलों का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में चल रहा है।
विज्ञापन


हादसा नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 60 पर सुबह करीब पांच बजे हुआ। सुल्तानपुर जिले के थाना धम्मौर क्षेत्र स्थित गांव लोहार निवासी गोविंद अपनी अर्टिगा कार से गांव के ही शुभम पाल, शिवम, राज बहादुर पाल, प्रीति, संदीप पाल, ज्योति पाल और मन्नू समेत श्रद्धालुओं को लेकर मंगलवार रात वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बुधवार सुबह एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे कार चालक गोविंद वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके और कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची नगला खंगर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल शिवम, राज बहादुर और प्रीति को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य छह घायलों का उपचार जिला संयुक्त चिकित्सालय में कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें