फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल एलटी लाइनें टूटीं, अंधकार में शहर

Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। मंगलवार को कटौती ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। 24 घंटे में जनता को बमुश्किल पांच छह घंटे ही बिजली मिल सकी। बारिश ने मुसीबत को और बढ़ा दिया। करबला, लेबर कालोनी में विद्युत पोल, एलटी लाइनें टूट गईं। सुहागनगर, इंडस्ट्रियल एरिया, गांधीपार्क, एसएन, लेबर कालोनी से जुड़े दर्जनों मोहल्ले रात्रि भर अंधकार में डूबे रहे। रात्रि में तीन बजे बिजली आने के बाद बुधवार को सुबह छह बजे फिर से बिजली गायब हो गई। करीब 10.30 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। दोपहर तीन बजे से सायं 6.15 तक सवा तीन घंटे की फिर कटौती की गई।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि, अफसरों ने साधा मौन
मुरादाबाद कंट्रोल ने सुहागनगरी का पूरी तरह फ्यूज उड़ा दिया है। मुरादाबाद से हर रोज अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे जनता में हाहाकार मचा हुआ है। अघोषित कटौती पर जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, विद्युत विभाग के अफसर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।

महिलाओं ने रोकी सीएम की गाड़ी
फीरोजाबाद। बिजली के अभाव में टकियां खाली हैं तो नलकूपों के हलक सूख गए हैं। पेयजल संकट को लेकर सुबह से आक्रोशित जनता सड़क पर उतरी। आक्रोशित महिलाओं ने गांधी पार्क में सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोक ली। पालीवाल हाल में कर्मचारियों की परेड के बीच ही पेयजल संकट की गूंज सुनाई दी। जलेसर रोड कोटला पजाबा में पेयजल समस्या को लेकर करीब दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष गांधी पार्क जा पहुंचे। आक्रोशित महिलाओं ने सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र की गाड़ी रोक ली। महिलाओं ने कहा पहले पानी दो उसके बाद आगे जाओ। उन्होंने राजनेताओं के लिए भी भला बुरा कहा। सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, बबलू, विशाल, सोनू, मोनू आदि मौजूद थे। करीब एक दर्जन लोगों ने जैन नगर में दबंगों द्वारा अवैध रूप से दो-दो कनेक्शन करने की शिकायत की।
विज्ञापन


सुभाष कालोनी की महिलाएं जलकल पहुंची
फीरोजाबाद। जलकल विभाग में सुभाष कालोनी की करीब एक दर्जन से अधिक महिलाएं समस्या लेकर पहुंची। महिलाओं का कहना था कि मठिया नलकूप से पानी नहीं मिल रहा है। पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हैं। महेंद्र सिंह, राघवेंद्र, अशोक, प्रमोद सिंह, मुंशीलाल, सुग्रीव सिंह मौजूद थे। ज्ञान सरोबर स्कूल वाल्मीकि बस्ती निवासी श्रीकिशन द्वारा डीएम से शिकायत की गई कि क्षेत्र में लगे दोनों नलकूप खराब पड़े हैं। वाल्मीकि बस्ती में पानी को लेकर सभी लोग परेशान हैं। कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही। जलकल विभाग के कंट्रोल रूम में भी समस्याओं का अंबार लगा रहा।

रानीनगर, आगरा गेट, विभव नगर की टंकियां खाली होने से पानी की परेशानी बढ़ी है। विभिन्न क्षेत्रों में करीब 10 नलकूप खराब हैं। सात नलकूपों पर कार्य चल रहा है। मोटरें न मिलने के कारण नलकूप ठीक कराने में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

मुंशीलाल वर्मा, अवर अभियंता, जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें