फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा के पानी को लेकर मदनपुर में फायरिंग

Thu, 28 Aug 2014 05:30 AM IST
Firozabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद। सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव मदनपुर में बंबा के पानी से खेत की सिंचाई करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के साथ पथराव और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। एक युवक गोली लगने से तो दूसरा सिर र्में इंट लगने घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव मदनपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव पुत्र रामू यादव बंबा के पानी से धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी गांव के ही सेठी पुत्र बलवीर सिंह ने इसका विरोध करते हुए अपने खेत में पहले सिंचाई करने की बात कही। इसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। वहां मौजूद अन्य ग्रामीणों ने मामले को शांत करा दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट, पथराव और जमकर फायरिंग हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। संघर्ष में रामबाबू गोली लगने से और सुरेंद्र सिंह सिर में ईंट लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें