फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: नारखी ब्लॉक में 9 शिक्षक मिले अनुपस्थित

Sat, 18 Jul 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए। स्रोत: विभाग - फोटो : स्कूल में निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार ने शुक्रवार को विकास खंड नारखी के सात परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्कूलों में साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका संधारण और आधारभूत सुविधाओं में गंभीर लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन


बीएसए को प्राथमिक विद्यालय गोंछ में छह शिक्षकों व शिक्षामित्रों के सापेक्ष केवल एक सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। एक सहायक अध्यापक अवकाश पर थीं, जबकि प्रधानाध्यापिका समेत चार शिक्षक व शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय बरतरा में भी चार शिक्षकों में से केवल एक सहायक अध्यापक उपस्थित मिले। जबकि तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले।

उच्च प्राथमिक विद्यालय बरतरा में एक सहायक अध्यापिका अनुपस्थित मिलीं। बीएसए ने पाया कि निर्देश दिए जाने के बावजूद प्रधानाध्यापिका ने अनुपस्थित शिक्षिका का नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज नहीं किया था। विद्यालय परिसर में घास-झाड़ियां और गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय नया बांस शेरपुर में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन विद्यालय परिसर में बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियां मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को अगले दिन तक सफाई और घास कटवाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय गढ़ी अफो में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिली। विद्यालय की चारदीवारी अधूरी होने पर बीएसए ने ग्राम पंचायत के सहयोग से निर्माण कराने के निर्देश दिए।

प्राथमिक विद्यालय नगला रूद्र में सभी शिक्षक उपस्थित मिले, लेकिन परिसर में गंदगी, बड़ी घास और भवन की खिड़कियों में पल्ले नहीं मिले। प्रधानाध्यापिका को तत्काल सफाई कराने और खिड़कियों के पल्ले लगवाने के निर्देश दिए गए।

कंपोजिट विद्यालय पचवान में सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बीएसए ने समस्त शिक्षकों को आवंटित कक्षों में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिन विद्यालयों में साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका और आधारभूत व्यवस्थाओं में खामियां मिली हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें