फिरोजाबाद ! रोजगार मेला के दौरान युवाओं से पूछताछ करती जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबु शाक्य
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिला सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 88 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन हो गया। इस दौरान जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य ने युवाओं से सवाल जवाब कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के सुझाव दिए।
सेवायोजन विभाग द्वारा शनिवार को जिला सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में प्रतिभाग करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवा पहुंचे। इस दौरान मेले में प्रतिभाग करने आई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लेकर 88 युवाओं का चयन किया।
इस दौरान जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य ने कंपनी द्वारा चयनित किए गए युवाओं का शुभकामनाएं देकर समस्याओं को सुना और निस्तारण किए जाने के सुझाव दिए। स्किल एडवाइजर पुष्पांक त्रिपाठी युवाओं को रोजगार मेले में प्रतिभाग करने एवं फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रकार के क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के संबंध में दिशा निर्देश दिए।