फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन-किन मोहल्लों में पहुंचा गंगाजल, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
ganga water - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में पेयजल आपूर्ति और नलकूप आपरेटरों की तैनाती में गोलमाल पर नगर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। जलकल विभाग ने शहर में कितने मोहल्लों में गंगाजल पहुंचा, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत सुहागनगरी में सितंबर से गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हुए सात हो चुके हैं, लेकिन आज भी उन क्षेत्रों में नलकूपों पर तैनात आपरेटरों का वेतन निकल रहा है। गंगाजल आने के बावजूद आए दिन नलकूप खराब हो रहे हैं।

बेलदारों के नाम हर रोज बड़ा गोलमाल किया जा रहा है। पार्षदों की शिकायत पर नगर आयुक्त विजय कुमार ने मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने जलकल विभाग के महाप्रबंधक सुरेशचंद्र, एक्सईएन चंदन सिंह से रिपोर्ट मांगी है कि शहर के किन-क्षेत्रों में गंगाजल पहुंचा। किन मोहल्लों में अभी तक नहीं पहुंचा, इसकी पूरी सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन


जहां गंगाजल की आपूर्ति हो रही है, वहां नलकूप आपरेटर की तैनाती क्यों कर रखी है। खराब नलकूपों को किस कारण से ठीक कराया जा रहा है, इसकी दो दिन में पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। नगर आयुक्त के सख्त रुख से जलकल विभाग के अफसरों के हलक सूख गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें