फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक लाइन लॉस वाले 17 फीडर विभाग के रडार पर

विज्ञापन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करोड़ों का बजट खर्च होने के बाद भी सुहागनगरी में बिजली चोरी नहीं रुक पा रही है। नगरीय विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत आने वाले दस सबस्टेशनों में 17 फीडर ऐसे हैं जहां लाइन लॉस 40-50 प्रतिशत तक है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने बिजली चोरी रोकने, बेहतर आपूर्ति देने के लिए सिस्टम अपडेट करने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके बावजूद शहर में कई ऐसे सबस्टेशन हैं, जहां लाइन लॉस काफी अधिक है। इसका मतलब साफ है कि इन क्षेत्रों में धड़ल्ले से बिजली चोरी हो रही है। शासन स्तर पर ऐसे फीडर की मॉनीटरिंग की जा रही है।

उप्र पावर कारपोरेशन के चेयरमैन ने फिरोजाबाद शहर में सर्वाधिक लाइन लॉस वाले फीडरों को चिहित करते हुए सख्ती से बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए हैं। शासन की सख्ती बढ़ने पर विद्युत विभाग के चिन्हित फीडरों पर लाइन लॉस करने को निरंतर फीडर क्लीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अजमेरी गेट फीडर पर फीडर क्लीनिंग अभियान के बाद समस्त डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स लॉक लगाकर सील कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि शासन स्तर पर चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता पर डिस्ट्रीब्यूशन बाक्स लॉक किए जा रहे हैं। इसके बाद बिजली चोरी का मामला पकड़े जाने पर सीधे एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

शासन के रडार पर हैं यह फीडर
आसफाबाद सबस्टेशन पर अजमेरी गेट, रामगढ़, बाईपास, उर्दू नगर, पुरुषोत्तम बिहार सबस्टेशन पर शीतल खां, इंद्रा कालोनी, सत्कार टाकीज फीडर हैं। रसूलपुर सबस्टेशन पर गालिब नगर, हाजीपुरा, नालबंद, जाटवपुरी, लेबर कालोनी सबस्टेशन पर नगला विश्रू, रामनगर सबस्टेशन पर नालबंद, संत नगर, कन्हैया नगर, छारबाग तथा एसएन सबस्टेशन पर बाइपास फीडर की शासन स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें