फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय यादव ने किया नामांकन, दो सैट जमा किए

विज्ञापन
Akshay yadav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अक्षय यादव ने शुक्रवार को नामांकन किया। अक्षय यादव के साथ चार लोगों को प्रवेश दिया। नामांकन के दो सैट डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के समक्ष पेश किए।
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी और सांसद अक्षय यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे। मुख्यालय के गेट पर एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार तिवारी, सीओ सदर इंदुप्रभा, सीओ मुख्यालय के साथ पुलिस फोर्स ने रोक लिया।

प्रत्याशी के साथ बसपा से टूंडला क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट, लाखन सिह यादव, अब्दुल सलाम एडवोकेट व विजय आर्या थे। नामांकन डीएम सेल्वा कुमारी जे. के समक्ष दो सैट में प्रस्तुत किया। डीएम ने नामांकन पत्र को देखने के साथ ही मतदाता सूची से मिलान किया। प्रस्तावकों के नाम देखे और नामांकन पत्र को जमा कर लिया।
विज्ञापन


अक्षय ने मांगा शिवपाल का आशीर्वाद
फिरोजाबाद। नामांकन के बाद अक्षय यादव ने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव का आशीर्वाद प्राप्त है। चाचा शिवपाल यादव भी मुझे आशीर्वाद दें, बड़ों का काम आशीर्वाद देना होता है।

शिवपाल बोले चुनाव बाद दूंगा आशीर्वाद
फिरोजाबाद। शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान अक्षय द्वारा मांगे गए आशीर्वाद पर शिवपाल यादव ने कहा कि अभी तो मैं अक्षय के खिलाफ चुनाव लड़ रहा हूं। आशीर्वाद चुनाव बाद दूंगा।

पांच नामांकन पत्र बिके
शुक्रवार को पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इनमें अनिल कुमार सिंह, राजवीर सिंह, कुमारी नेहा कठेरिया, कृष्णपाल सिंह व राजवीर सिंह ने नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें