फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा के नामांकन आज से,मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्ते किए बंद

विज्ञापन
chunav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2019 के लिए नामांकन 28 मार्च गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल होंगे। नामांकन करने जाने वालों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। डीएम सेल्वा कुमारी जे. एवं एसएसपी सचिंद्र पटेल ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से नामांकन को डीएम न्यायालय कक्ष में दाखिल किए जाने की व्यवस्था की है। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी मुख्यालय के हाईवे किनारे गेट तक समर्थकों के साथ पहुंचेगा। पहली बैरीकेडिंग से प्रत्याशी सहित पांच को अंदर भेजा जाएगा।

हर किसी के लिए एक जैसी व्यवस्था होगी। निर्दलीय होने पर उसके प्रस्तावकों को अलग-अलग से भेजा जाएगा। इस दौरान मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर लगाकर सघन तलाशी ली जाएगी। डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने एसडीएम व नगर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। नामांकन 28 मार्च से शुरू होकर चार अप्रैल तक चलेंगे। नामांकन पूर्वाह्न 11 से तीन बजे तक दाखिल होंगे। पांच अप्रैल को नामांकनपत्रों की जांच एवं आठ अप्रैल को नाम वापसी होगी। 23 अप्रैल को मतदान तथा 23 मई को मतगणना होगी।
विज्ञापन


एसपी सिटी के नेतृत्व में तीन सीओ होंगे तैनात
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने नामांकन के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं होने पाए इसके कारण एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन सीओ, दस एसओ एवं एसएचओ, 32 एसआई व 67 हैड कांस्टेबिल, 120 कांस्टेबिल, एक महिला थानेदार एवं दस महिला कांस्टेबिल के साथ एक कंपनी पीएसी को तैनात किया है।

व्यय प्रेक्षक अरविंद सुदर्शन ने संभाला चार्ज
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के खर्चे पर निगरानी को व्यय प्रेक्षक के रूप में आईआरएस अरविंद सुदर्शन को भेजा है। श्री सुदर्शन ने जिले में आने के साथ ही अफसरों के साथ बैठक की। कहा कि आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशी करें खर्चे।

तीसरी आंख करेगी निगरानी
नामांकन की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। प्रशासन ने फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के लिए टीमों को सक्रिय किया है। ड्रोन कैमरा के माध्यम से भीड़ की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। नामांकन के दौरान जो प्रत्याशी ज्यादा भीड़ लाएगा उसका खर्चा जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें