फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी में जुटे 558 इंटर कॉलेज

Fri, 28 Nov 2025 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 558 सहायता प्राप्त और राजकीय इंटर कॉलेजों में प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। विद्यार्थी शिक्षकों की मदद से प्रोजेक्ट और प्रायोगिक कार्य खत्म करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जनवरी में प्रस्तावित हैं। इसके लिए विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से फाइल, रिकॉर्ड बुक और प्रोजेक्ट तैयार करवाए जा रहे हैं। विज्ञान, गृह विज्ञान, कृषि, कंप्यूटर सहित अन्य व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थी प्रायोगिक कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि समय से पाठ्यक्रम पूरा करा लिया जाए। प्रयोगात्मक कार्यों की सघन समीक्षा हो ताकि परीक्षार्थी किसी भी स्तर पर न पिछड़े। विद्यालयों में प्रयोगशालाओं में उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करवा लें और संसाधनों की कमी होने पर तत्काल व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन




विशेष कक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन
कई इंटर कॉलेजों में छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा की प्रक्रिया समझाने के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। आंतरिक मूल्यांकन के तहत उपस्थिति, फाइल-रिकॉर्ड और प्रोजेक्ट कार्य की नियमित समीक्षा की जा रही है। डीएवी इंटर कॉलेज में छात्रों को प्रयोगात्मक कार्य के साथ ही उत्तर पुस्तिका भरने, प्रयोग की विधि लिखने और मौखिक परीक्षा की जानकारी दी गई। फाइल, चार्ट और प्रोजेक्ट का कार्यभार विद्यार्थियों में दबाव बढ़ा रहा है। विद्यालय स्तर पर प्रगति रिपोर्ट बनाकर विद्यार्थियों को आवश्यक सुधार के सुझाव दिए जा रहे हैं।



जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से तैयारी की निगरानी की जा रही है। सभी विद्यालयों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - धीरेंद्र, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें